वित्त
ChatGPT में Finances U.S. Plus और Pro उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है.
शुरुआत करें
आपके सब्सक्रिप्शन्स की एक झलक
मैं अभी किन सब्सक्रिप्शन्स और बार-बार लगने वाले चार्जेज़ के लिए पेमेंट कर रहा हूँ?
खर्च कम करने के तरीके जानें
मैं इस साल अपने खर्च, सब्सक्रिप्शन्स या फ़ीस कैसे कम कर सकता हूँ?
पोर्टफ़ोलियो अपडेट
मेरे पोर्टफ़ोलियो और नेट वर्थ के बारे में अपडेट दें.
ChatGPT में अपने अकाउंट्स सुरक्षित तरीके से कनेक्ट करें
अपने अकाउंट्स सुरक्षित तरीके से कनेक्ट करें और अपने पैसों की पूरी तस्वीर देखें—खर्च और इन्वेस्टमेंट से लेकर और भी बहुत कुछ. कनेक्ट करने के बाद आप सवाल पूछ सकते हैं और अपने लक्ष्यों, लाइफ़स्टाइल और प्रायोरिटी के हिसाब से काम की जानकारी पा सकते हैं.

जानें कि आपका पैसा कहाँ जा रहा है
फ़ाइनेंसेज़ डैशबोर्ड में अपना खर्च रियल टाइम में देखें और पूछें कि क्या बदला है, क्या खास नज़र आ रहा है और कहाँ बदलाव करने की गुंजाइश है. ChatGPT खर्च के पैटर्न को समझने और बचत के मौके खोजने में मदद करता है, ताकि आपको खुद नंबरों में उलझना न पड़े.

अपनी पूरी फ़ाइनेंशियल तस्वीर के साथ बेहतर प्लान करें
अपने असली फ़ाइनेंशियल डेटा और आपके लिए जो चीज़ें मायने रखती हैं, उन्हीं के मुताबिक गाइडेंस पाएँ. रोज़मर्रा के फ़ैसलों से लेकर आगे के बड़े लक्ष्यों तक, ChatGPT आपको अलग-अलग ऑपशन्स समझने और अगला कदम साफ़ तरीके से प्लान करने में मदद करता है.

अपने क्रेडिट को बेहतर तरीके से समझें
अपने क्रेडिट स्कोर और जुड़े हुए फ़ाइनेंशियल डेटा को एक जगह देखें और अपने हिसाब से काम की जानकारी पाएँ. कर्ज़ कम करने या कार लीज़ पर लेने जैसे लक्ष्यों के लिए बेहतर प्लान बनाएँ और अपने क्रेडिट स्कोर में होने वाले बदलावों पर नज़र रखें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ChatGPT, Plaid के ज़रिए आपके फ़ाइनेंशियल अकाउंट्स से कनेक्ट होता है. Plaid, 12,000 से ज़्यादा फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्युशन्स के साथ काम करता है. अकाउंट कनेक्ट करने पर ChatGPT आपके बैलेंस, लेन-देन और इन्वेस्टमेंट के डेटा को सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकता है, ताकि आप अपने फ़ाइनेंसेज़ को अच्छे से समझ सकें.
ChatGPT आपके पूरे अकाउंट नंबर नहीं देख सकता और आपके अकाउंट्स में कोई बदलाव नहीं कर सकता. कंट्रोल हमेशा आपके हाथ में रहता है—आप 'सेटिंग्स' या 'फ़ाइनेंसेज़' के होम पेज पर जाकर कभी भी अपने अकाउंट्स डिसकनेक्ट कर सकते हैं.
ChatGPT पेशेवर वित्तीय सलाह का विकल्प नहीं है.